Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी संसद की ओर से Bangladesh पर कार्रवाई करने का आ गया है समय : Shri Thanedar

December 14, 2024

अमेरिकी संसद की ओर से Bangladesh पर कार्रवाई करने का आ गया है समय : Shri Thanedar

Shri Thanedar : अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के सदस्य श्री थानेदार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि संसद इस मामले पर कार्रवाई करें। थानेदार ने गत बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में कहा, कि ‘बहुसंख्यक भीड़ ने हिंदू मंदिरों, हिंदू देवी-देवताओं और शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने वाले हिंदुओं को बर्बाद कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘अब समय आ गया है कि अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिकी सरकार कार्रवाई करें.. हमें अपने पास मौजूद हर संभव उपाय का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए करना होगा कि बांग्लादेश में हिदुंओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार तुरंत बंद हो जाएं।’’ थानेदार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से दक्षिण एशियाई देश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कि ‘1971 में जब बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली थी, तब से कई बार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हुए हैं।

हाल ही में, हमने एक हिंदू पुजारी को गिरफ्तार होते और उसके वकील की हत्या होते देखा है।’’ व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन बांग्लादेश की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और अमेरिका देश में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को जवाबदेह ठहराएगा।

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सीनेट की विदेश संबंध मामलों की समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे विदेश मंत्री के पद के लिए सीनेटर मार्को रुबियो की पुष्टि सुनवाई के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, मुख्य रूप से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें