Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Free Update Addhar Card : फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख बढ़ी, अब ये होगा आखिरी दिन

December 14, 2024

Free Update Addhar Card : फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख बढ़ी, अब ये होगा आखिरी दिन

नई दिल्ली : अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! सरकार ने आपको एक और मौका दिया है, जिससे आप फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। इस बार सरकार ने यह तारीख 6 महीने के लिए बढ़ा दी है। अब आप 6 महीने और अपना आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, इस खबर को विस्तार से…

UIDAI) ने शेयर की जानकारी

दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह जानकारी दी, कि आपको एक और मौका दिया है, जिससे आप फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। इसकी तारीख को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह तारीख 14 दिसंबर 2024 थी, जो आज थी। अगर आप 14 जून 2025 से पहले आधार अपडेट नहीं कराते हैं, तो आपको शुल्क देना पड़ सकता है।

फ्री आधार अपडेट की नई तारीख

UIDAI ने घोषणा की कि आधार को फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। पहले यह तारीख 14 दिसंबर 2024 थी। अब लोग इस तारीख तक अपने आधार कार्ड के विवरण को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है।

ऑफलाइन अपडेट पर शुल्क लगेगा

हालांकि, आप आधार कार्ड को आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करते हैं, तो आपको शुल्क देना होगा। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त सेवा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है। इसलिए यदि आप मुफ्त में आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन माध्यम का ही इस्तेमाल करना होगा।

आधार क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड एक यूनिक पहचान संख्या होती है, जो भारतीय नागरिक की बायोमेट्रिक जानकारी से जुड़ी होती है। इस सिस्टम की मदद से नकली या गैर-मौजूद पहचान वाले लोगों को रोका जा सकता है, जिससे डेटा लीक और धोखाधड़ी की घटनाएं कम होती हैं। आधार कार्ड का उपयोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है, और यदि किसी व्यक्ति का आधार नंबर नकली या डुप्लीकेट होता है, तो वह कई सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकता है।

आधार कार्ड को फ्री में कैसे अपडेट करें?

आधार को फ्री में अपडेट करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘myAadhaar’ पर जाएं
    वेबसाइट के होमपेज पर ‘myAadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘अपना आधार अपडेट करें’ ऑप्शन को चुनें।
  3. ‘अपडेट आधार विवरण (ऑनलाइन)’ पेज पर जाएं
    इस पेज पर जाकर ‘दस्तावेज़ अपडेट’ पर क्लिक करें।
  4. आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें
    अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर ‘OTP भेजें’ पर क्लिक करें।
  5. OTP दर्ज करें
    आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
  6. अपडेट करने वाले विवरण को चुनें
    अब वह विवरण चुनें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि आदि)।
  7. जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें
    आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें, फिर अपडेट की रिक्वेस्ट भेजें।
  8. अपडेट का स्टेटस जानें
    रिक्वेस्ट भेजने के बाद, आपको एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) SMS के माध्यम से प्राप्त होगी, जिससे आप अपडेट का स्टेटस जान सकते हैं।

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की आखिरी तारीख अब 14 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। इस सुविधा का लाभ केवल myAadhaar पोर्टल पर ही लिया जा सकता है। यदि आप ऑफलाइन आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए शुल्क देना होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें