Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत से 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, रोहतक यूनिट ने छापेमारी कर बोला धाबा, आरोपी को 3.377 किलो चरस के साथ रंगेहाथ पकड़ा

December 15, 2024

सोनीपत से 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, रोहतक यूनिट ने छापेमारी कर बोला धाबा, आरोपी को 3.377 किलो चरस के साथ रंगेहाथ पकड़ा

हरियाणा के सोनीपत में (HSNCB) हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने 2 नशा तस्करों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में रोहतक यूनिट ने मौके से 3.377 किलोग्राम चरस भी बरामद की है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

दरअसल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खानपुर गांव निवासी नरेश उर्फ गुड़ी भारी मात्रा में चरस लेकर सप्लाई करने जा रहा है। जिसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना था कि आरोपी बाइक पर सवार होकर बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल से मिलने वाला है। जिसे वह चरा की सप्लाई देगा।

 

जिसके बाद पुलिस टीम ने एक्शन लिया और मौके पर पहुंच कर आरोपी नरेश और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में अनिल दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है।ASI संदीप ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास मौजूद 3 किलो 377 ग्राम चरस को बरामद कर लिया गया।

 

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना गोहाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। टीम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।इसके अलावा यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि “नशा मुक्त हरियाणा”अभियान में उनका समर्थन करे।

 

90508 91508 टोल फ्री नंबर देते हुए आम जनता से कहा कि नशा तस्करी की किसी भी सूचना इस नंबर के द्वारा आप पुलिस टीम को दे सकते ही। आम जनता के सहयोग से यह अभियान चलाया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम पता किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें