Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में प्रेमी संग फरार युवती, हो चुकी थी सगाई तय होनी थी शादी की तारीख, उससे पहले ही युवती घर से लापता, पड़ोसी के साले संग भागी

December 15, 2024

पानीपत में प्रेमी संग फरार युवती, हो चुकी थी सगाई तय होनी थी शादी की तारीख, उससे पहले ही युवती घर से लापता, पड़ोसी के साले संग भागी

हरियाणा के पानीपत में एक लड़की अपने घर से भाग गई। लड़की के सगाई तय कर दी गई थी। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसी मोहल्ला निवासी व्यक्ति का साला युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। फिलहाल युवती की तलाश की जा रही है। परिजन भी बहुत परेशान है। मामला चांदनीबाग पुलिस थाने में बताया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

दरअसल लड़की के पिता ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह मूलरूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। हाल ही में वह पानीपत के बलजीत नगर में रहने आया था। यह वह सिलाई के काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके 3 बच्चे 2 बेटे और एक बेटी है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी की तारीख आज यानी 15 दिसंबर को तय होनी थी। सगाई पहले ही हो चुकी थी।

 

लेकिन पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का साला राजा निवासी चित्रकूट यूपी उसे अपने साथ झांसे में फंसा कर ले गया। उसकी बेटी दिनांक 14 दिसंबर से गायब है। जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उसकी बेटी को राजा ने शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। युवती अपने साथ 50 हजार की रकम भी लेकर गई है। हालांकि पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती को तलाश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें