Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़े गए 2 आरोपी, पुलिस को देखते ही पिकअप छोर कर फरार, शराब की 46 पेटियां हुई जब्त, तलाश में जुटी पुलिस

December 15, 2024

कैथल में अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़े गए 2 आरोपी, पुलिस को देखते ही पिकअप छोर कर फरार, शराब की 46 पेटियां हुई जब्त, तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा के कैथल में CIA टीम ने शराब की बोतलों से युक्त पिकअप को जब्त कर लिया है। आरोपी पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने चिका से शराब की पेटियों को जब्त किया है। गाड़ी में कुल 46 पेटियां है। जिनमें देसी ओर अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब की बोतलें है।

 

आरोपियों की पहचान गांव टाटियाना धर्मेंद्र ओर भुना गांव निवासी महिपाल के रूप हुई है। जिनके खिलाफ गुहला पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गाड़ी को पकड़ था। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है।

 

आरोपी धर्मेंद्र चिका के एक ठेके पर काफी समय से नौकरी कर रहा था। वहीं महिपाल भी काफी समय से शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है। इसी काम के चलते दोनों की मुलाकात हुई और दोनों ने अवैध शराब की तस्करी का काम शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस टीम आरोपियों की तलाशी जुटी है।

 

पुलिस टीम गुहला में गश्त पर थी। तभी मुखबिर द्वारा शिकायत मिली कि चिका से 2 आरोपी एक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने गुहला–चिका स्थित एक सरकारी स्कूल के पास दोनों को पकड़ लिया। जहां से मीका मिलते ही आरोपी पिकअप को छोड़ कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें