Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य विभाग का सुस्त रवैया, फाइलों के फेर में फंसा दौलतपुर चौक अस्पताल का जेनरेटर

December 15, 2024

दौलतपुर चौक : गगरेट विधानसभा के कस्वा दौलतपुर चौक में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट विधानसभा के करीब दो दर्जन गांवों के साथ चिंतपूर्णी विधानसभा एवं पंजाब सीमा से सट्टे गांवों को भी स्वस्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है परंतु इसकी बदहाली किसी से छुपी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अस्पताल को अस्तित्व में आये लगभग 50 साल हो गए है लेकिन इसकी दशा सुधारने में सरकारों ने कभी दिलचसवी नहीं दिखाई है। लगभग छह माह पूर्व गगरेट को नया विधायक मिला। तो दौलतपुर चौक अस्पताल में जेनरेटर लगाने का दावा किया गया और बजट प्रावधान की भी बात की गयी।

परन्तु लगभग छह माह बाद भी जेनरेटर फाइलों के फेर में फंसा हुआ है तो वहीं रेम्प के लिए भी बजट मंजूर हुए लगभग छ: माह हो चुके हैं परन्तु धरातल पर उसकी भी कोई कार्रवाई नजर नहीं आती जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो लम्बे समय से जेनरेटर के खोखले दावे सुन रहे हैं और पूर्व सरकारों में रोगी कल्याण समिति से यह मुद्दा उठता आ रहा है, बावजूद इसके कोई भी कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया है।

जो विभाग के सुस्त रवैये और कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। दौलतपुर चौक अस्पताल में इससे पहले भी कई बार इमरजेंसी सुविधाओं में जेनरेटर की कमी खल चुकी है परन्तु विभाग इसके लिए गंभीर नजर नहीं आता जो चिंता का विषय है।

उल्लेखनीय है कि दौलतपुर चौक अस्पताल में लम्बे समय से जेनरेटर की मांग उठती रही है। विधायक का कार्यभार संभालते हुए दौलतपुर चौक अस्पताल में जेनरेटर लगाने के आदेश विभाग को दिए। जिस पर विभाग ने एक तय समय में जेनरेटर लगाने का दावा भी किया परन्तु लगभग छह माह बाद भी जेनरेटर फाइलों के फेर में फंसा हुआ है।

समस्या जस की तस खड़ी है। बिजली विभाग के कट के समय मरीजों सहित रोजमर्रा के कामों में आने वाले लोगों को यह कहकर वापिस भेज दिया जाता है कि लाईट नहीं है सर्दियों में हीटर की आवश्यकता मरीजों को रहती परन्तु इससे प्रशासन का कोई सरोकार मालूम नहीं होता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें