Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वनवास’ स्टार्स Utkarsh Sharma और Simrat Kaur ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

December 15, 2024

‘वनवास’ स्टार्स Utkarsh Sharma और Simrat Kaur ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा और हनुमान मंदिर में लिया आशीर्वाद

मुंबई : वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को आधुनिक दौर के दृष्टिकोण से पेश करता है। इसमें बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी को दर्शाया गया है, जो आज की पीढ़ी से गहराई से जुड़ती है। इस नई सोच और अनोखे विजन के चलते दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।

ऐसे में फिल्म के स्टार्स उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर कल शाम दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रमोशन करने पहुंचे। उन्होंने वहां दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनका यह कदम उनकी गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाता है।

ज़ी स्टूडियोज़ के साथ वनवास को डायरेक्ट कर रहे अनिल शर्मा पहले भी गदरः एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है।

अनिल शर्मा के लिखे, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए वनवास को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें