Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फडणवीस कैबिनेट में कौन-कौन होंगे मंत्री? इन विधायकों को मिला शपथ का न्योता, देखें नामों की लिस्ट

December 15, 2024

फडणवीस कैबिनेट में कौन-कौन होंगे मंत्री? इन विधायकों को मिला शपथ का न्योता, देखें नामों की लिस्ट

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जिस मंत्रालयों को लेकर महायुति में अटकले चल रही थी, आज सब साफ हो गया। वहीं आज महाराष्ट्र के नागपुर में देवेंद्र फडणवीस का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। शाम 4 बजे शपथग्रहण शेड्यूल है, जिसमें बताया जा रहा है कि 39 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है। नए मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं और इनमें समाज के हर वर्ग और तबके का ख्याल रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी, शिवसेना और NCP के विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इनमें विभिन्न जाति, धर्म और सामाजिक वर्गों का संतुलन रखा गया है ताकि सभी समुदायों को समान प्रतिनिधित्व मिल सके।

शपथ ग्रहण के दौरान कौन-कौन शामिल होंगे?
कैबिनेट विस्तार में कुल 39 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे:

  • बीजेपी के 20 विधायक
  • शिवसेना के 13 विधायक
  • NCP के 10 विधायक

    इनमें से कुछ नाम सामने आए हैं, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर सभी नामों की सूची जारी नहीं हुई है।

देवेंद्र फडणवीस की सरकार के कैबिनेट विस्तार के लिए संभावित मंत्रियों के नामों की सूची सामने आई है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के विधायक इसमें शामिल होंगे।

  1. बीजेपी के संभावित मंत्री

    चंद्रशेखर बावनकुले
    गिरीश महाजन
    चंद्रकांत पाटिल
    जय कुमार रावल
    पंकजा मुंडे
    पंकज भोयर
    राधा कृष्णा विखे पाटिल
    मंगल प्रभात लोढ़ा
    शिवेंद्र राजे भोसले
    मेघना बोर्डिकर
    नितेश राणे
    माधुरी मिसाल
    गणेश नाईक
    आशिष शेलार
    संजय सावकारे
    आकाश फुंडकर
    जय कुमार गोरे
    अतुल सावे
    अशोक भुईके

    शिंदे शिवसेना से शामिल संभावित मंत्री
    संजय सिरसाठ
    उदय सामंत
    शंभुराजे देसाई
    गुलाबराव पाटिल
    भारत गोगावले
    संजय राठौड़

    एनसीपी से संभावित मंत्री
    अजीत पवार
    अदिति तटकरे
    नरहरि झिरवाल
    बाबासाहब पाटिल
    हसन मुशरिफ़
    दत्तात्रय भरने
    धनंजय मुंडे
    अनिल पाटिल
    मकरंद पाटिल
    माणिकराव कोकाटे

    ये सभी नाम महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के लिए संभावित हैं। इनमें बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं के अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर चयन किए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण के बाद सरकार का प्रशासनिक कामकाज और गठबंधन संतुलन नया मोड़ लेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें