Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jharkhand : साहिबगंज में बड़ी संख्या में लोग बनवा रहे हैं आयुष्मान कार्ड

December 15, 2024

Jharkhand : साहिबगंज में बड़ी संख्या में लोग बनवा रहे हैं आयुष्मान कार्ड

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी सालाना 5 लाख रुपये का इलाज करा सकते हैं। खास बात यह है कि इस योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में मरीज देश में कहीं भी जाकर इलाज करा सकते हैं। इस योजना से जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग उन केंद्रों का रुख कर रहे हैं जहां पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। झारखंड के साहिबगंज में ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत लोग आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। साहिबगंज सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के कोऑर्डनिेटर अमन कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘जो भी आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत होंगे, उन्हें सालाना 5 लाख रुपये का इलाज मिलेगा। उन्हें किसी भी तरह से कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। मरीज जब अस्पताल आएगा तो उसे एडमिट कराया जाएगा। इसके बाद मुफ्त में उनका इलाज किया जाएगा। इसलिए Ayushman card जरूर बनाएं। उन्होंने आगे कहा, ‘70 साल से अधिक उम्र के लोग जब इस योजना के तहत इलाज कराने के लिए आएं तो वह अपने साथ आधार कार्ड जरूर लाएं और दूसरी तरफ जो मरीज 70 साल से कम उम्र के हैं वह अपने साथ राशन कार्ड और आधार कार्ड लाएं। उन्होंने बताया है कि आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग Ayushman card बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें वो लोग भी हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है।’

कार्ड के बन जाने से हमें सालाना 5 लाख रुपये का इलाज मिलेगा : महिला
एक महिला ने बताया है कि मैंने आयुष्मान कार्ड बनाया है। इस कार्ड के बन जाने से हमें सालाना 5 लाख रुपये का इलाज मिलेगा। भविष्य में कभी हमें कोई समस्या होती है तो हम इलाज करा सकते हैं। इस योजना के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करना चाहते हैं। खुशबू कुमारी ने कहा है कि मैं राशन कार्ड के तहत आयुष्मान कार्ड बनवा रही हूं। इस योजना से जुड़ने के बाद हमें पांच लाख रुपये का इलाज मिलेगा। इस योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल में हम इलाज कराते हैं तो हमें पैसा नहीं देना होगा। शक्ति देवी (बुजुर्ग महिला) ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। मैं बीमार रहती हूं। अब इस योजना के तहत मेरा कार्ड बन जाएगा तो मैं अस्पताल में मुफ्त में इलाज करा सकती हूं। एक अन्य बुजुर्ग ने कहा, ‘मेरी उम्र 70 साल है। मैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। इस योजना को लाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें