Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR में छाया हल्का कोहरा, कोल्ड वेव से आएगी तापमान में गिरावट

December 16, 2024

दिल्ली-NCR में छाया हल्का कोहरा, कोल्ड वेव से आएगी तापमान में गिरावट

Cold Wave in Delhi : NCR में लगातार ठंड बढ़ रही है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से घने कोहरे से NCR के लोगों का सामना होने की उम्मीद है। जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके साथ ही कोल्ड वेव के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह का तापमान 5 डिग्री था और दिन का तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ कभी बादल और कभी धूप का सामना लोग करेंगे। 17 दिसंबर से मौसम विभाग ने यह सूचना जारी की है कि कोल्ड वेव चलने की वजह से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को कोल्ड वेव की शुरुआत होगी और अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वही मौसम विभाग ने बताया है कि 20 दिसंबर को घना कोहरा NCR में छाया रहेगा और उससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद अचानक मौसम फिर बदलेगा और अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें