Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साईं मार्केट में 2 दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया

December 17, 2024

साईं मार्केट में 2 दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया

Himachal Pradesh : जोगिंद्रनगर में देर रात साईं मार्केट स्थित एक बेकरी तथा साइकिल की दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के दमकल चौकी से मात्र 100 मीटर दूर साईं मार्केट स्थित दुकानों में आग लग गई। देर रात करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

दमकल विभाग के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है और करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना देर रात 11:30 बजे की है, जब साईं मार्केटकी नवीन बेकरी तथा साथ लगती साइकिल की दुकान में आग लगने की सूचना दमकल चौकी जोगिंद्रनगर को मिली। बेकरी, दमकल चौकी सेकेवल 100 मीटर की दूरी पर स्थित थी। दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग पर पूरी तरह काबू पाने में काफी मशक्तत के बाद सुबह 2:45 बजे काबू पाया गया।

दमकल कर्मियों की कुशलतासे आस-पास की दुकानों  को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना स्थल के आस पास लकड़ी की बनी इमारतें तथा भाव हैं जिसके कारण एक भयंकर हादसा हो सकता था। अनुमानित तौर पर करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से रोका गया।

दमकल विभाग के प्रभारी ने बताया कि तेज कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने कहा कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से पूरा बाजार एक बड़ी दुर्घटना से बच गया। प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

देखें Live video :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें