Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सीडेंट में घायलों का हाल पूछने के लिए उतरे कार चालकों को दूसरी कार ने रौंदा, चार की मौत

December 17, 2024

एक्सीडेंट में घायलों का हाल पूछने के लिए उतरे कार चालकों को दूसरी कार ने रौंदा, चार की मौत

Car accident : उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के 161वें किलोमीटर पर देर रात करीब डेढ़ बजे ट्रक और कैंटर में भिड़ंत हो गई, जिससे कैंटर गाड़ी एक्सप्रेस-वे के बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इस दौरान पीछे से आ रही कार रुकी और उसमें सवार उतरकर कैंटर गाड़ी के चालक और क्लीनर का हाल-चाल जानने लगे।

इस बीच पीछे से आई एक अन्य कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। इसमें चार की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। कहा जा रहा है कि ट्रक और टैंकर में टक्कर होने से आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले मार्ग बंद हो गया था। पीछे से आ रही कार के चालक ने रास्ते में टैंकर और ट्रक खड़े होने पर ब्रेक लगाए।

कार से चार लोग उतरे और ट्रक में फंसे लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान आगरा से नोएडा की तरफ आ रही तेज स्पीड कार ने ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए खड़े कार सवार लोगों को चपेट में ले लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें