Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द हो सकती है पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी!, वारंट जारी, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

December 17, 2024

जल्द हो सकती है पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी!, वारंट जारी, यौन शोषण से जुड़ा है मामला

President Arrested Soon : बोलीविया में अभियोजकों ने यौन शोषण मामले में पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि मोरालेस का 15 वर्षीय किशोरी से एक बच्चा है।

मामले में बयान दर्ज कराने के आदेश की अवज्ञा के बाद मोरालेस की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है, हालांकि इस वारंट को अभी एक न्यायाधीश द्वारा अनुमोदित किया जाना है।

मोरालेस, 2019 तक, 13 साल तक बोलीविया की सत्ता में रहे थे। सितंबर में पहली बार गिरफ्तारी की बात सामने आने के बाद से मोरालेस चपारे के ग्रामीण इलाके में छिपे हुए हैं। यह इलाका उनके कट्टर समर्थकों से घिरा है।

मोरालेस पर आरोप है कि 2016 में एक किशोरी का उन्होंने यौन उत्पीड़न किया और किशोरी से उनका एक बच्चा है। बोलीविया के कानून के तहत इसे दुष्कर्म माना जाता है।

मोरालेस ने गिरफ्तारी के आदेश पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उन्होंने पहले इस तरह के दुराचार में खुद की संलिप्तता से इनकार किया था। मोरालेस ने कहा था, ‘‘यह मुझे राजनीतिक रूप से तबाह करने की साजिश है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें