Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka पर Yogi की टिप्पणी महिलाओं का अपमान : Aradhana Mishra

December 17, 2024

Priyanka पर Yogi की टिप्पणी महिलाओं का अपमान : Aradhana Mishra

लखनऊ : कांग्रेस नेता विधानमंडल दल Aradhana Mishra ने कहा है कि विधानसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी टिप्पणी महिलाओं को अपमान है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती मिश्र ने कहा कि नेता सदन एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा प्रियंका गांधी के बैग पर फिलिस्तीन लिखे को लेकर की गई टिप्पणी पर महिलाओं का अपमान है। बिजली के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों का समर्थन करते हुये उन्होने कहा कि वह जन जन से जुड़े इस विषय पर सदन में चर्चा की पक्षधर हैं।सरकार की मंशा लोगों की स्थाई नौकरियां को समाप्त करने और प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने की है जो लोक कल्याणकारी राज्य की मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली के निजीकरण से सरकारी नौकरियां समाप्त होगी साथ में जो संविधान में आरक्षण का प्रावधान है उस आरक्षण को भी समाप्त करने की तैयारी है।

मंहगाई की मार उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं पर पड़ेगी
प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता मंहगी बिजली की मार पड़ेगी, जैसे अभी मुंबई में टाटा और अडानी की बिजली दर 101 से 300 यूनिट तक 11 रुपए 46 पैसे, 301 से 500 यूनिट तक 15.72 रुपए, 501 से अधिक पर 17.81 तक रूपए प्रति यूनिट में मिलती है, जो उत्तर प्रदेश के रेट से दोगुना है , यदि निजीकरण हुआ तो यही मंहगाई की मार उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं पर पड़ेगी। श्रीमती आराधना मिश्र मोना ने निजीकरण की आड़ में विद्युत वितरण निगम के संपत्तियों को कौड़यिों के दाम बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत वितरण निगम की रिजर्व प्राइस बेहद कम लगभग 1000 करोड़ से 15000 करोड रुपए रखी गई है जबकि विद्युत वितरण निगम में खरबों रुपए की संपत्तियां हैं जिनका वर्तमान में अभी कोई ताजा मूल्यांकन नहीं है। उन्होने आज पेश किये गये अनुपूरक बजट को कोरा कागज करार दिया और सरकार पर मूल बजट खर्च न कर पाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि एक तरफ मूल बजट से तमाम विभागों ने आवंटित का 50 प्रतिशत भी नहीं खर्च किया है , सरकार उसको लेकर गंभीर नहीं है जिसकी वजह से प्रदेश की विकास व्यवस्था पटरी से उतर गई है वहीं अनुपूरक बजट को विकास का कारण बताकर पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें