Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में आग लगने के बाद दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की मौत

December 18, 2024

घर में आग लगने के बाद दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की मौत

Fire in Kathua : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक और तीन वर्षीय एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे।

घबराहट और धुएं से ही हुई मौत-
कठुआ जीएमसी अस्पताल के डॉ. सुरिंदर अत्री ने कहा, ‘‘यह एक दुखद घटना है। यह आग रेंटेड हाउस में लगी है। हमारे असिस्टेंट मैट्रन तीन चार महीने पहले रिटायर हुई थीं। किराए के मकान में ही यह घटना घटी। इस घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई। बचे हुए तीन लोग अभी खतरे से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि उनके घर में किसी प्रकार की जोत या आग जलती थी, जिससे फर्नीचर और अन्य सामग्री में आग लग गई। यह आग पूरी तरह से उनके कमरे में फैल गई और इसका असर उनके आसपास के कमरे पर भी पड़ा, जिससे घबराहट और धुएं से ही मौत हो गई।’’

मरने वालों में 2 बच्चे भी-
उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस घटना में जलने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, बल्कि धुएं के कारण हुई दम घुटने की वजह से यह हादसा हुआ। यह सब एक ही कमरे में सोते हुए हुआ। यह घटना रात लगभग 2:21 बजे के आसपास हुई। फोन पर उन्हें इस घटना की सूचना दी गई। कॉल के बाद तुरंत प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया और बाद में लोग अस्पताल लाए गए। अस्पताल पहुंचने पर छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। इनमें से एक व्यक्ति हाल ही में मेडिकल विभाग से रिटायर हुआ था। मरने वालों में असिस्टेंट मैट्रन का पति, उनकी एक बेटी जो अविवाहित थी, और उनके भाई के दो बच्चे शामिल थे।’’

बहन का परिवार भी घटना में हुआ प्रभावित-
उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा, उनकी एक और बेटी, एक बेटा और बहन का परिवार भी इस घटना में प्रभावित हुआ था। यह घटना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति भी है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें