Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति से झगड़े के बाद होटल पहुंची विवाहिता से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला गैंगरेप

December 18, 2024

पति से झगड़े के बाद होटल पहुंची विवाहिता से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला गैंगरेप

आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी यानि आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पति से विवाद के बाद एक महिला एक होटल में आकर रुकी थी, इस दौरान होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसके बाद उसको देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पति से झगड़े के बाद एक महिला फिरोजाबाद जिले के टूंडला से आकर थाना ताजगंज के एक होटल में ठहरी थी। जहां पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। जिसको वायरल करने की धमकी देते हुए महिला को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में आरोपी होटल संचालक, उसके दो साथियों और दो ग्राहक हैं। जिनके खिलाफ टूंडला थाने में एफआईआर के बाद मामले में अब थाना ताजगंज में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कुछ महीने पहले पति से झगड़ा हो गया था जिसको चलते वह आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने बिना नाम वाले एक होटल में ठहरी थी।

आरोप है कि होटल मालिक अनिल यादव, साझीदार रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गई इसके बाद आरोपियों ने रेप किया और वीडियो भी बना लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। जिसके बाद बंधक बनाकर जबरन उससे देह व्यापार कराने लगे। जानकारी के मुताबिक, होटल में आए ग्राहकों ने भी दुष्कर्म किया।

बाद में होटल संचालक अपने घर ले गया, जहां तीन महीने तक बंधक बना पत्नी की तरह रखा। 9 अक्टूबर को जब घर में कोई नहीं था तो वह महिला वहां से भाग निकली। इसके बाद पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार टूंडला फिरोजाबाद निवासी महिला ने थाना टूंडला में शिकायत की थी। इस पर एफआईआर दर्ज हुई चूंकि घटनास्थल थाना ताजगंज से जुड़ा था इस पर मुकदमा ट्रांसफर किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें