Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीरिया में राजनयिक प्रतिनिधिमंडल भेजने से पहले अमेरिका सुरक्षा मुद्दों का करेगा आकलन

December 18, 2024

सीरिया में राजनयिक प्रतिनिधिमंडल भेजने से पहले अमेरिका सुरक्षा मुद्दों का करेगा आकलन

Diplomatic Delegation : अमेरिका सीरिया में मौजूदा अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने से पहले सुरक्षा मुद्दों का आकलन कर रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यह बात कही।

मिलर ने एक ब्रीफिंग में बताया, ‘‘कोई निषेध नहीं है। हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि सीरिया में अमेरिकी कर्मियों को लाने का सही समय कब हो सकता है। लेकिन जब हम ऐसा करते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इसे सुरक्षित तरीके से कर सकें। हम सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राजनयिकों की सुरक्षा वाशिंगटन की प्राथमिकताओं में से एक है।

सीरिया छोड़ रूस भागे असद-
सीरिया के सशस्त्र विपक्ष ने 8 दिसंबर को दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि बशर असद ने सीरियाई संघर्ष में प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति पद छोड़ दिया और सीरिया छोड़ कर रूस चले गए, जहां उन्हें शरण दी गई है।

2025 तक चलेगी अंतरिम सरकार-
हयात तहरीर अल-शाम और अन्य विपक्षी समूहों द्वारा गठित इदलिब-आधारित प्रशासन चलाने वाले मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम प्रधान मंत्री नामित किया गया था। बाद में उन्होंने घोषणा की कि एक अंतरिम सरकार का गठन हो गया है और यह मार्च 2025 तक बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें