Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anupam Kher ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, कैप्शन में लिखा, ‘‘सत्य’’

December 18, 2024

Anupam Kher ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, कैप्शन में लिखा, ‘‘सत्य’’

Anupam Kher : फिल्म इंडस्ट्री के मंझे अभिनेता अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर बेहतरीन पोस्ट साझा करते रहते हैं। खेर ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि जिंदगी का सबसे बड़ा सबक क्या होता है और जिंदगी को आसान कैसे बनाया जा सकता है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया साझा, कैप्शन में लिखा – सत्य

सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, ‘‘सत्य।’’ वहीं, वीडियो में अनुपम खेर की एक तस्वीर के साथ टेक्स्ट में लिखा नजर आया, ‘‘ मेरे जीवन का सबसे बड़ा सबक यह है कि हममें दूसरों की गलतियों को माफ करने के गुण होने चाहिए। हम अपनी जिंदगी में इसी से ठीक हो सकते हैं।‘‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

फिल्म इंडस्ट्री के मुखर अभिनेता अनुपम खेर फिल्म की शूटिंग, परिवार के कार्यक्रम से संबंधित पोस्ट के साथ ही वैचारिक पोस्ट भी साझा करते रहते हैं।

अभिनेता ने हाल ही में सकारात्मकता से संबंधित एक पोस्ट में बताया था, जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘‘आशा एक जागता सपना है! कभी हार मत मानो’’

इससे पहले अनुपम खेर ने आईएएनएस से बातचीत की थी और ‘विजय 69’ के निर्माण के दौरान आई मुश्किलों और शूटिंग के दौरान लगी चोट के बारे में बताया था। खेर ने बताया था कि उन्हें कंधे पर गंभीर चोट लगी थी, लेकिन इससे वे परेशान नहीं हुए और असहनीय दर्द के बावजूद उन्होंने काम करना जारी रखा था।

उन्होंने बताया था, ‘‘मुझे शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई थी, मेरा कंधा टूट गया था और मुझे काफी दर्द हो रहा था। इसके बावजूद मैंने काम को रोका नहीं और शूटिंग जारी रखी। मुझे लगता है कि जब आप ड्रामा स्कूल के होते हैं, तो वहां कि ट्रेनिंग आपको यही सिखाती है कि शो किसी भी वजह से रुकना नहीं चाहिए और हमेशा चलते रहना चाहिए।‘

अभिनेता ने बताया, ‘‘ मैंने ये सब बहुत कम उम्र में सीखा था

अभिनेता ने बताया था, ‘‘ मैंने ये सब बहुत कम उम्र में सीखा था, क्योंकि मैं एक साधारण परिवार से आता हूं, जहां चोट लगने पर भी रोज का काम बंद नहीं किया जाता। मैंने अपने पिता को देखा है, वह जब तक बिस्तर पर नहीं पड़े, हर दिन ऑफिस जाते थे और मां हर मौसम में हर परिस्थिति में अपना रोज का काम करती थी। ये चीजें हमें जिंदगी में काफी कुछ सिखाती हैं।‘‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें