Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबासाहेब का अपमान देश नहीं बर्दाश्त करेगा, शाह को माफी मांगनी चाहिए… राहुल गांधी का BJP पर हमला

December 18, 2024

बाबासाहेब का अपमान देश नहीं बर्दाश्त करेगा, शाह को माफी मांगनी चाहिए… राहुल गांधी का BJP पर हमला

नई दिल्ली : आज-कल बाबासाहेब आंबेडकर को लेकर बहुत राजनीति की जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान बनाने वाले बाबासाहेब का अपमान देश नहीं सहन करेगा। उन्होंने अमित शाह से माफी की मांग की और कहा कि संविधान निर्माता का इस तरह अपमान नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने इस मामले पर अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बाबासाहेब संविधान निर्माता हैं और देश को दिशा देने वाले महापुरुष हैं। उनका अपमान और उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान देश नहीं सहन करेगा। गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।”

प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “आंबेडकर जी का नाम लेने से अधिकार मिलते हैं। उनका नाम मानवीय गरिमा और दलितों-वंचितों के आत्मसम्मान का प्रतीक है।” प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि आंबेडकर जी का नाम करोड़ों लोगों के अधिकारों का प्रतीक है और उनके खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी मानवीय गरिमा का उल्लंघन है।

कांग्रेस और विपक्ष का आरोप: शाह ने किया अपमान

 

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि अमित शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर चर्चा के दौरान बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस ने शाह के संबोधन का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहते सुनाई देते हैं, “अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर. अगर इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।” यह बयान कांग्रेस और विपक्षी दलों के लिए गंभीर आपत्ति का कारण बना, और उन्होंने इसे बाबासाहेब का अपमान करार दिया।

किरण रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना

 

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष गृह मंत्री की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संसद की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास है, और कांग्रेस को ग़लत तरीके से इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें