Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान को नजरअंदाज किया, उनकी तस्वीर तक संसद में नहीं लगाई , चिराग पासवान का आरोप

December 18, 2024

कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान को नजरअंदाज किया, उनकी तस्वीर तक संसद में नहीं लगाई , चिराग पासवान का आरोप

नई दिल्ली :  मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए भाषण के बाद से संसद में सियासत तेज हो गई है। शाह के भाषण के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि गृह मंत्री ने अपने भाषण में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। इस बीच आज  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

दरअसल, चिराग पासवान ने कहा कि आज कांग्रेस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान की चिंता दिखा रही है, लेकिन यह वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब के जीवनकाल में उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता नहीं समझी। पासवान ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बाबा साहेब का चित्र तक भारत की संसद में नहीं लगाया गया, जबकि उनके योगदान को मान्यता देना चाहिए था।

कांग्रेस का विरोधाभास

बता दें कि पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का नाम तक लेना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत रत्न जैसे सम्मान से भी बाबा साहेब को कांग्रेस सरकार ने नहीं नवाजा। पासवान ने इस दौरान एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने का काम किया है, जहां से बाबा साहेब की शिक्षा शुरू हुई या जहां उनका जन्म हुआ।

कांग्रेस बाबा साहेब के सम्मान की चिंता दिखा रही..

उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस बाबा साहेब के सम्मान की चिंता दिखा रही है, वह केवल एक राजनीतिक दिखावा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने उनकी उपेक्षा करने के बाद अब इस कार्य को आगे बढ़ाया है। चिराग पासवान ने यह भी बताया कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, बाबा साहेब का नाम तक नहीं लिया गया, और उन्हें चुनावों में हराने का काम किया गया। उन्होंने उदाहरण दिया कि संसद के सेंट्रल हॉल में तीन कांग्रेस परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगी हुई हैं, लेकिन बाबा साहेब की तस्वीर तक नहीं लगाई गई।

एनडीए सरकार ने दिया बाबा साहेब को सम्मान

चिराग पासवान ने कहा कि अगर किसी ने बाबा साहेब को सम्मान दिलवाया है, तो वह एनडीए सरकार है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी और कहा कि अगर वे सही में बाबा साहेब का सम्मान करना चाहते हैं, तो उन्हें आपनी सोच में बदलाव लाना होगा और दिखावा छोड़ना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें