Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Live Press Conference : प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे अमित शाह… कांग्रेस को बताया आंबेडकर विरोधी पार्टी

December 18, 2024

Live Press Conference : प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे अमित शाह… कांग्रेस को बताया आंबेडकर विरोधी पार्टी

Live Press Conference :  नई दिल्ली :  मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए भाषण के बाद से संसद में सियासत तेज हो गई है। शाह के भाषण के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि गृह मंत्री ने अपने भाषण में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। इसके साथ ही विपक्ष ने यह भी मांग रख दी है कि गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगे। वहीं आज पूरे दिन विपक्ष के द्वार विरोध-प्रदर्शन किया गया । जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई थी। वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर गृह मंत्री ने बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही कांग्रेस 

बता दें कि आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं । उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। शाह ने कहा, “कांग्रेस पिछले दो दिनों से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।” शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलने का प्रयास किया है और वे उनका कभी भी अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने आंबेडकर के प्रति अपने सम्मान को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके लिए आंबेडकर की शिक्षाएं और योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस पर आरोप

गृह मंत्री ने कांग्रेस के बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी दल उनके शब्दों को जानबूझकर विकृत करके पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बयान को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया और इसे कांग्रेस की रणनीति के रूप में पेश किया। अपडेट जारी है…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें