Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद मीत हेयर ने एमपी बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीते पांच खिताब

December 18, 2024

सांसद मीत हेयर ने एमपी बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीते पांच खिताब

नई दिल्ली: संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सांसदों के बैडमिंटन टूर्नामेंट में पांच खिताब जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है।

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में वार्षिक राष्ट्रीय सांसद बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मीत हेयर ने पांच श्रेणियों में भाग लिया और उन सभी में खिताब जीते। सांसद बनने से पहले मीत हेयर पंजाब के खेल मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने सांसदों की एकल श्रेणी, युगल श्रेणी, मिश्रित युगल श्रेणी, सांसदों बनाम दिल्ली वकीलों की टीम के मैच और सांसदों बनाम गैर-सांसदों की टीम के मैच में जीत हासिल की और हर फाइनल मैच में खिताब जीता।

बैडमिंटन और क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी मीत हेयर को इससे पहले चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के विधायकों के बीच हुए क्रिकेट मैच में “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया था।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेल समाज का अभिन्न अंग हैं और आज के दौर में सभी को फिटनेस बनाए रखने के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि समाज को भी प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें