Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shehnaaz Gill को मिले फुर्सत के पल, दोस्तों संग बनाया यादगार, देखें लेटेस्ट वीडियो

December 19, 2024

Shehnaaz Gill को मिले फुर्सत के पल, दोस्तों संग बनाया यादगार, देखें लेटेस्ट वीडियो

Shehnaaz Gill : फिल्मों के साथ टीवी जगत में अपनी खास अदायगी से छाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेत्री अपने मित्रों के साथ फुर्सत के पल बिताती नजर आईं।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर ‘पंजाब की कैटरीना’ शहनाज गिल ने लिखा, ‘‘जब काम के बीच मिली थोड़ी सी फुर्सत, तो हमने उसे यादगार बना दिया! दोस्तों के साथ मस्ती भरे डांस का पल, क्योंकि जिंदगी का हर लम्हा सेलिब्रेट करना बनता है।‘‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वीडियो में गिल अपने दोस्तों के साथ पंजाबी गाने मेरा मन पर झूमती नजर आईं।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ अक्सर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। वीडियो से पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म इक कुड़ी के बारे में प्रशंसकों को जानकारी देते हुए उसका पोस्टर भी शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी फिल्म कब रिलीज होगी। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में तैयार फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खास बात कि पंजाबी भाषा में बनी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ ही शहनाज ने अमरजीत सिंह सरोन और कौशल जोशी के साथ प्रोडय़ूसर की जिम्मेदारी भी संभाली है। अभिनेत्री ने प्रशंसकों को बताया, ‘ खुशी से हमारी फिल्म इक कुड़ी की घोषणा कर रही हूं। यह फिल्म 13 जून 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी।‘

अपने प्रोजेक्ट से इतर अभिनेत्री ने हाल ही में अपने दादा-दादी का एक प्यारा वीडियो भी साझा किया था, जिसमें गिल के दादा-दादी प्यार भरे नोकझोंक करते नजर आए। वीडियो में अभिनेत्री के दादा अपनी और शहनाज की दादी के बाल संवारते नजर आए । अभिनेत्री ने वीडियो को प्रशंसकों के साथ साझा कर लिखा, ‘ प्यार भरी नोकझोंक और उम्रभर का साथ, जब दादाजी, दादी के बाल संवारते हैं, तो लड़ाई भी मोहब्बत सी लगती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें