Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

112 पर कॉल कर दी थी CM योगी को जान से मारने की धमकी, इस इलाके से पकड़ा गया आरोपी

December 19, 2024

112 पर कॉल कर दी थी CM योगी को जान से मारने की धमकी, इस इलाके से पकड़ा गया आरोपी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जिसने आपातकालीन सेवा डायल 112 पर कॉल कर दावा किया कि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री को गोली मार देगा। पुलिस के अनुसार, अनिल ने इज्जतनगर थाने के प्रभारी और अन्य अधिकारियों को भी धमकी दी। इज्जतनगर के थाना प्रभारी (एसएचओ) धनंजय पांडे ने कहा, मंगलवार रात धमकी मिलने के बाद, पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आरोपी का फोन बंद था। रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को अनिल को ढूंढक़र गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को यहां अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि धमकियों ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया और सांप्रदायिक अशांति की आशंका पैदा कर दी। पांडे ने कहा, तनाव बढऩे से रोकने और शांति बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। हम आरोपी की मंशा और मानसिक स्थिति की भी जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मामला तब प्रकाश में आया जब अनिल ने मंगलवार शाम को स्थानीय पीआरवी टीम से शिकायत की कि उसके दोस्त ने उसकी मोटरसाइकिल उधार ली थी और उसे वापस नहीं किया। हालांकि, जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने गाली-गलौज और धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे अनिल ने 112 पर एक और कॉल की और मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें