Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘Veda’ का World Television Premiere, जानें डेट और टाइमिंग

December 19, 2024

Zee Cinema पर होगा फिल्म ‘Veda’ का World Television Premiere, जानें डेट और टाइमिंग

मुंबई : जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म वेदा का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, 21 दिसंबर को जी सिनेमा पर होगा। फिल्म वेदा शनिवार, 21 दिसंबर को रात 8 बजे जी सिनेमा पर दिखाई जाएगी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनीं फिल्म वेदा में जॉन अब्राहम ने एक ऐसे फौजी का किरदार निभाया है, जो अपने सिद्धांतों के लिए लड़ते हैं और हर सीन में अपना जज्बा दिखाते हैं।

शरवरी वाघ ने एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती। उनका किरदार न सिर्फ युवाओं को प्रेरित करता है, बल्कि समानता के लिए लड़ाई का प्रतीक भी बनता है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी ने एक बेरहम सरपंच का किरदार निभाया है, जो कहानी में गहराई और सस्पेंस जोड़ता है।

इसके अलावा, दमदार एक्शन सीन और शानदार विजुअल्स फिल्म के मैसेज को बड़े प्रभावशाली ढंग से पेश करते हैं। निखिल आडवाणी ने कहा, ‘‘जॉन और मैं हमेशा ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं जो दर्शकों को छू सकें। ‘वेदा’ के जरिए हम कुछ ऐसा दिखाना चाहते थे, जो भावुक और असरदार हो।

उम्मीद है कि ज़ी सिनेमा पर इसके प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे और समझोगे कि ये कहानी कितनी अहम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें