Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यातायात उल्लंघन पर नजर रखने के लिए 62 जंक्शनों पर 1000 से अधिक कैमरे लगाए गए : CEO SSCL

December 20, 2024

यातायात उल्लंघन पर नजर रखने के लिए 62 जंक्शनों पर 1000 से अधिक कैमरे लगाए गए : CEO SSCL

CEO SSCL : श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डा. ओवैस अहमद ने गुरु वार को कहा कि यातायात उल्लंघन पर नजर रखने और अंकुश लगाने के लिए श्रीनगर शहर में 62 जंक्शनों पर 1000 से अधिक कैमरे लगाए गए है। एचएमटी श्रीनगर में एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में पत्रकारों से बात करते हुए, एसएससीएल के सीईओ डा. ओवैस ने कहा कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के चालू होने के साथ ही अधिकारियों ने श्रीनगर शहर के 62 जंक्शनों पर 1000 से ज्यादा कैमरे लगा दिए है।

उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यातायात उल्लंघनों की निगरानी करना और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए दुर्घटना मुक्त यात्र सुनिश्चित करना है। डा. ओवैस ने कहा कि आज हमने एचएमटी श्रीनगर में एकीकृत कमांड कंट्रोल सैंटर लॉन्च किया है। कल श्रीनगर शहर में 62 जंक्शनों पर 1000 से ज्यादा कैमरे चालू किए गए है ताकि ट्रै़फिक उल्लंघनों को पकड़ा जा सके। इस कदम का उद्देश्य ड्राइवर और पैदल चलने वालों सहित सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की जान बचाना है।

उन्होंने कहा कि यातायात उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए अब तकनीक का उन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने वाले और वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने वालों या लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में गति उल्लंघन के अन्य मामलों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईसीसीसी एचएमटी के अलावा एसएसपी ट्रैफिक कार्यालय से भी आईटीएमएस की निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कल हमने उल्लंघन के खिलाफ 102 चालान दर्ज किए। लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि यह व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है और यह बहुत ही बुद्धिमानीपूर्ण है क्योंकि उल्लंघनकर्ता दंड से बच नहीं सकते। एक बार आपका नंबर कैप्चर हो जाने के बाद, संबंधित व्यक्ति को चालान भेजा जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें