Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में करेगी 2% तक की बढ़ोतरी

December 20, 2024

Honda जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में करेगी 2% तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी घरेलू बाजार में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनी जनवरी 2025 की शुरुआत से अपने मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

बहल ने कहा, कच्चे माल की लागत और लॉजिस्टिक्स में निरंतर वृद्धि के कारण इसका छोटा सा भार नए साल से मूल्य संशोधन के जरिये ग्राहकों पर डाला जाएगा। मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कार विनिर्माता कंपनियां पहले ही जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें