Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana सरकार ने Chautala के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

December 20, 2024

Haryana सरकार ने Chautala के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Om Prakash Chautala के सम्मान में शुक्रवार से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, राज्य सरकार ने 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन के राजकीय शोक का फैसला किया है। इस अवधि के दौरान पूरे राज्य में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से लगा रहता है।

आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। आदेश के अनुसार हरियाणा सरकार ने दिवंगत के प्रति सम्मान के तौर पर शनिवार को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। चौटाला का उनके पैतृक जिले सिरसा में तेजा खेड़ा फार्म पर अपराह्न् तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में गुरुग्राम में निधन हो गया।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को यहां उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें