Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिश्नाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और जिंदा कारतूस सहित 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, मामला दर्ज

December 21, 2024

बिश्नाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और जिंदा कारतूस सहित 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, मामला दर्ज

Jammu and Kashmir: बिश्नाह पुलिस ने हेरोइन और पिस्टल के साथ दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिटी साउथ जम्मू अजय शर्मा ने बताया कि वीरवार को बिश्नाह पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर दो कुख्यात तस्कर नशे की खेप लेकर आ रहे हैं।

265 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस किए गए बरामद

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट की देखरेख में पल्ली इलाके में रिंग रोड पर नाका लगा दिया। इसी दौरान राया मोड़ से मीरां साहब की तरफ जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें दो लोग सवार मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान जसविंदर सिंह और जरनैल सिंह दोनों निवासी वार्ड नंबर 2 भौर कैंप चट्ठा के रूप में हुई। पुलिस थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दोनों तस्कर पहले भी कई आपराधिक वारदातों में रह चुके शामिल

पकड़े गए दोनों लोग पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुके हैं। जसविंदर सिंह के खिलाफ सतवारी पुलिस थाने में चार और गांधीनगर पुलिस थाने में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जरनैल सिंह के खिलाफ गांधीनगर पुलिस थाने में झपटमारी और अन्य अपराधों के तहत दो मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें