Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने दलित छात्रों को दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च की डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम

December 21, 2024

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने दलित छात्रों को दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च की डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में बाबा साहेब के उपर दिए गए बयान के बाद विपक्ष ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया था। वहीं केजरीवाल ने भी इसका विरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को एक पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने दोनों से आग्रह किया कि आपको एनडीए गठबंधन से समर्थन वापस लेना चाहिए। आप उनके साथ नहीं रह सकते जिन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया हो। 

वहीं आज दिल्ली में केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में दिल्लीवासियों के लिए डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप की शुरुआत की। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य दलित समाज के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है। केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई दलित समाज का छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहता है, तो दिल्ली सरकार उसकी पूरी सहायता करेगी। इस स्कॉलरशिप से छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए जरूरी वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिससे वे बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें