Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Election: AAP के पूर्व MLA सुखबीर सिंह दलाल ने थाम BJP का दामन

December 21, 2024

Delhi Assembly Election: AAP के पूर्व MLA सुखबीर सिंह दलाल ने थाम BJP का दामन

नई दिल्ली : शनिवार को मुंडका से आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक डॉ. सुखवीर सिंह दलाल और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार के सदस्य सरदार बलबीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक आशीष सूद और अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।

केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला

आपको बता दें कि इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सरदार बलबीर सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में सिर्फ झूठ बोला है। सचदेवा ने उदाहरण देते हुए कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर सरकार ने कागजों पर 2100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिखाया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है।

मोदी सरकार की योजनाओं पर भरोसा

सचदेवा ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के तहत जो योजनाएं शुरू होती हैं, उनका उद्घाटन भी होता है और उन योजनाओं का लाभ जनता को मिलता है। उन्होंने सरदार बलबीर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनका नाम दिल्ली के हर पंजाबी परिवार में जाना जाता है, और वह दिल्ली के मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं।

हर्ष मल्होत्रा का बयान: AAP की विफलताएं

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन के नाम पर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, वह अब एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं। उनके अनुसार, केजरीवाल के झूठे वादों और प्रशासनिक विफलताओं के कारण कई गणमान्य नेता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

आशीष सूद का बयान: भाजपा की प्राथमिकताएं

आशीष सूद ने कहा कि आज दो बड़े नाम भाजपा में शामिल हुए हैं, जो दिल्ली के ग्रामीण इलाकों और शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा से अनधिकृत कॉलोनियों की समस्याओं, शिक्षा और दिल्ली देहात में विकास कार्यों को बढ़ावा देना रही है। उनका मानना है कि बलबीर सिंह और डॉ. सुखवीर सिंह दलाल के भाजपा में शामिल होने से इन क्षेत्रों में और सुधार होगा।

सरदार बलबीर सिंह का बयान: मोदी सरकार का समर्थन

सरदार बलबीर सिंह ने अपने बयान में कहा कि आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जबकि केंद्र में मोदी सरकार ने देश और विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जुड़ने के बाद वह दिल्ली के विकास में अपना योगदान देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें