
सोनीपत : आईटीआई चौक के पास शनिवार दोपहर बिजली मीटर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करते समय एक युवक को अचानक करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया। इस दौरान मीटर में आग लग गई। धुआं उठने के बाद वहां से गुजर रहे लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत ने बताया कि आईटीआई चौक के नजदीक टावर लगा हुआ है। टावर के मीटर में छेड़खानी करते हुए अचानक युवक को करंट लगा है। बिजली निगम कार्यालय में मीटर को ठीक कराने के लिए कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई और न ही बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कोई शिकायत दर्ज हुई। युवक को करंट लगने के बाद उन्हें जोर का झटका लगा और वह झुलस गया। तभी मीटर में आग लग गई। टीम को भेजकर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत
मेष: दिन शुभ रहेगा...