Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी को कुवैत ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’

December 22, 2024

PM मोदी को कुवैत ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’

कुवैत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत ने आज अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी अन्य देश द्वारा दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह सम्मान विशेष रूप से राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी शासकों और शाही परिवारों के सदस्यों को मित्रता और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया जाता है।

यह सम्मान पहले भी दिया जा चुका है प्रमुख नेताओं को

आपको बता दें कि ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ सम्मान पहले भी कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेताओं को दिया जा चुका है। इनमें अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जैसे नेता शामिल हैं।

कुवैत में गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन

इसके साथ ही  प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत के बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा भी उपस्थित थे। यह समारोह कुवैत और भारत के बीच मित्रता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत दौरा

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत की यात्रा पर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। यह यात्रा भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की 43 वर्षों में पहली यात्रा है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के अमीर के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की, जिसमें भारत और कुवैत के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

भूटान से भी मिल चुका है उच्च सम्मान

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ भी प्राप्त हुआ था। वह इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले विदेशी सरकार के प्रमुख हैं। यह उनके द्वारा किए गए योगदान और भारत-भूटान संबंधों को सुदृढ़ करने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें