Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाइजीरिया में क्रिसमस कार्यक्रम में दान के दौरान भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 32 हुई

December 22, 2024

नाइजीरिया में क्रिसमस कार्यक्रम में दान के दौरान भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 32 हुई

अबुजा: नाइजीरिया में क्रिसमस के दो कार्यक्रमों में दान एवं खाद्य सामग्री वितरण के दौरान भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढक़र 32 हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि खाद्य सामग्री लेने के लिए अचानक भारी भीड़ जुट गई और भगदड़ मचने से कई लोग गिर गए, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता तोचुकु इकेंगा ने बताया कि पहली घटना दक्षिण-पूर्वी अनम्ब्रा राज्य के ओकिजा शहर में हुई, जहां 22 लोगों की मौत हो गई।

क्रिसमस के अवसर पर ओकिजा में एक परोपकारी व्यक्ति ने भोजन वितरण का आयोजन किया था, इसी दौरान भीड़ में भगदड़ गच गई। इसके अलावा, राजधानी अबुजा में एक गिरजाघर ने भोजन और कपड़ों के वितरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान भगदड़ मचने से हुए हादसे में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें