Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्मशान में हुई मौत का सांप्रदायिक हिंसा से संबंध नहीं, पीड़ित हिंदू पुजारी नहीं: अंतरिम सरकार

December 22, 2024

श्मशान में हुई मौत का सांप्रदायिक हिंसा से संबंध नहीं, पीड़ित हिंदू पुजारी नहीं: अंतरिम सरकार

बांग्लादेश : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की मीडिया शाखा ने रविवार को कहा कि देश में हाल ही में मारा गया व्यक्ति हिंदू पुजारी नहीं था और उसकी मौत सांप्रदायिक हिंसा से नहीं बल्कि श्मशान घाट में चोरी से जुड़ी थी।

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति की कथित हत्या के संबंध में इस्कॉन कोलकाता द्वारा किए गए दावों को खारिज करते हुए, चीफ एडवाइजर्स प्रेस विंग फैक्ट्स के आधिकारिक फेसबुक पेज ने इस्कॉन बांग्लादेश के अधिकारियों और नाटोर पुलिस से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि यह हत्या संभवत डकैती के प्रयास के कारण हुई।

यह स्पष्टीकरण इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करने के एक दिन बाद आया। इसमें दावा किया गया था कि बांग्लादेश के नाटोर में एक श्मशान घाट पर स्थित मंदिर में तरुण कुमार दास नामक एक हिंदू पुजारी की चरमपंथियों द्वारा हत्या कर दी गई। पीटीआई भाषा स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका, जिसमें कथित तौर पर पीड़ित के हाथ-पैर बंधे हुए शव को दिखाया गया था।

दास ने आरोप लगाया कि पुजारी को मारने से पहले उसे प्रताड़ित किया गया और मंदिर में लूटपाट की गई। नाटोर सदर पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद महबूबोर रहमान के हवाले से सीए प्रेस विंग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, शनिवार और रविवार की सुबह के बीच मिली जानकारी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर यह माना जाता है कि कुछ नशेड़ियों ने श्मशान घाट से चोरी करने का प्रयास किया था। सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें