Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुपम खेर ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात, कहा- आपसे मिलकर हमेशा खुशी मिलती है

December 23, 2024

अनुपम खेर ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात, कहा- आपसे मिलकर हमेशा खुशी मिलती है

Anupam Kher : फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल अभिनेता अनुपम खेर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा कर कैप्शन में उन्हें खूबसूरत शब्दों के साथ धन्यवाद दिया।

अभिनेता ने किरण रिजिजू के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘आपसे मिलकर हमेशा खुशी मिलती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से दिल्ली एयरपोर्ट लाउंज में हमने साथ में कुछ समय बिताया, उसमें हमने व्यस्त कार्यक्रम और फिटनेस के महत्व के बारे में बात की। तारीफ के लिए धन्यवाद सर!‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

तस्वीर के साथ लगाया गाना-
अनुपम खेर द्वारा साझा की गई तस्वीर में अभिनेता के साथ किरेन रिजिजू साथ में खड़े और कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। तस्वीर के साथ खेर ने कार्टिस स्टिगर्स के बी ए जेंटलमैन गाना भी जोड़ा।

ईशा देओल ने बनाया वीडियो-
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया था कि क्रिएटिविटी से ही अनियमितता में व्यवस्था आती है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘‘रचनात्मकता प्रकृति की अनियमितता में व्यवस्था लाने की क्षमता है। विक्रम भट्ट के तुमको मेरी कसम के सेट पर कुछ बेतरतीब ट्रिक्स करते हुए ईशा देओल ने वीडियो बनाया।‘‘ वीडियो में अभिनेता फिल्म के सेट पर खड़े हैं और टेबल पर मोबाइल को उछालते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री को गिफ्ट के लिए कहा धन्यावाद-
सोशल मीडिया पर अभिनेता ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह बताते नजर आए थे कि ईशा देओल ने उन्हें क्रिसमस के मौके पर तोहफा भेजा है। पोस्ट के जरिए उन्होंने अभिनेत्री को धन्यवाद भी कहा।

शूटिंग में व्यस्त है अभिनेता-
सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता ने एक लाल बक्से में करीने से रखा तोहफा प्रशंसकों को दिखाया था। अनुपम खेर तुमको मेरी कसम की शूटिंग में व्यस्त हैं। आगामी फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के साथ मुख्य भूमिका में ईशा देओल, सुशांत सिंह, अदा शर्मा हैं। इसके अलावा अनुपम खेर की झोली में राम वामसी कृष्ण द्वारा निर्देशित द इंडिया हाउस के साथ ही तन्वी द ग्रेट भी है। तन्वी द ग्रेट के साथ अभिनेता निर्देशन की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें