Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में सिर में लठ मारकर बेटे की हत्या, साथ में सोता मिला पिता

December 23, 2024

फतेहाबाद में सिर में लठ मारकर बेटे की हत्या, साथ में सोता मिला पिता

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में एक पिता ने अपने ही बेटे को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि, 17 साल के युवक की उसके पिता ने सिर में लठ मारकर हत्या कर दी गई। वह सुबह चारपाई पर मृत पड़ा मिला। सिर से खून बह रहा था। आरोप है कि युवक की हत्या उसके पिता ने की है। सुबह पिता मृत बेटे के पास ही सोता हुआ मिला। रात को पिता ने शराब पी थी। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव सदलपुर निवासीसुरजीत का 17 साल का बेटा परमजीत अपने ननिहाल भूथन कलां में आया हुआ था। वह रात को अपने मामा जिले सिंह की ढाणी में सो रहा था। देर रात को उसका पिता सुरजीत भी अपनी ससुराल आ गया। आरोप है कि उसने चारपाई पर सो रहे अपने बेटे के सिर में लठ मार दिया। युवक लठ लगने के बाद उठ नहीं पाया और सोते हुए ही खून बह कर उसकी मौत हो गई।

सिर से बह रहा था खून-

परमजीत के मामा जिले सिंह व अन्य परिजन सुबह कमरे में पहुंचे तो वह मृत हालत में मिला। सिर में चोट के निशान थे और खून बहा हुआ था। पास में ही दूसरी चारपाई पर युवक का पिता सुरजीत भी सो रहा था। खून से सना लठ मौके पर पड़ा था। लट्ठ लगने से युवक की मौत हो गई। मामा जिलेसिंह ने परमजीत के शव को देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्राइम एक्सपर्ट टीम जांच में लगी-

भूथन कलां गांव में युवक की हत्या की सूचना के बाद सदर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। रात को क्या हुआ था, परिजन कुछ नहीं बता पा रहे। सुरजीत पर शक जताया है कि उसी ने अपने बेटे परमजीत की हत्या की है। वह रात को नशे में आया था। सदर थाना कुलदीप ने बताया कि पुलिस की छानबीन चल रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, उसी के हिसाब से केस दर्ज होगा।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें