Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhajan Lal सरकार के प्रयासों से कई क्षेत्रों में Rajasthan बना नंबर वन

December 23, 2024

Bhajan Lal सरकार के प्रयासों से कई क्षेत्रों में Rajasthan बना नंबर वन

Bhajan Lal Government : राजस्थान की भजनलाल सरकार गत एक वर्ष में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब रही है और कई क्षेत्रों में राजस्थान नंबर वन बन गया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं और शर्मा ने गत वर्ष 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के साथ ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए कड़ा परिश्रम शुरू कर दिया और इसी का परिणाम है कि आज राजस्थान देश में सौर ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा क्षमता में देश में प्रथम स्थान पर है।

केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध जारी स्वीकृति एवं प्रथम किश्त में राजस्थान का प्रथम स्थान है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम- जनमन) के तहत बारां जिले में 90 पीवीटीजी वन धन विकास केन्द्रों का गठन किया गया है, जिसके तहत सहरिया जनजाति की 15 हजार 878 महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम-जनमन अभियानान्तर्गत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध जारी प्रतिशत स्वीकृति में राज्य का प्रथम स्थान है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पथ विक्रेताओं को सर्वाधिक ऋण वितरण कर लाभान्वित करने के लिए एक से तीन लाख की आबादी वाली निकाय की श्रेणी में राज्य की हनुमानगढ़ नगर परिषद को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बड़े राज्यों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का तीसरा स्थान प्राप्त करने पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

राज्य का देश में ऑनलैण्ड क्रूड उत्पादन में गुजरात राज्य के बाद द्वितीय स्थान एवं प्राकृतिक गैस उत्पादन में असम राज्य के बाद द्वितीय स्थान है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान हर कीर्तिमान को तोड़कर विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें