Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia: हिन्द महासागर में 20 साल पहले आई सुनामी में मारे गए लोगों की याद में प्रार्थनाएं की गईं बंदा

December 26, 2024

Indonesia: हिन्द महासागर में 20 साल पहले आई सुनामी में मारे गए लोगों की याद में प्रार्थनाएं की गईं बंदा

असेह (इंडोनेशिया): हिन्द महासागर में 20 साल पहले आई सुनामी में मारे गए व्यक्तियों की याद में इंडोनेशिया के असेह प्रांत में बृहस्पतिवार को लोगों ने सामूहिक कब्रों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया। उली लहुए गांव में सामूहिक कब्र पर काफी संख्या में लोग पहुंचे, जहां 14,000 से अधिक अज्ञत लोगों के शवों को दफनाया गया था।

यह इंडोनेशिया के असेह प्रांत की राजधानी बंदा असेह में मौजूद सामूहिक कब्रों में से एक है। सुनामी ने यहां सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। इंडोनेशिया के सुमात्र द्वीप के तट पर 26 दिसंबर, 2004 को 9.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद आई सुनामी में 12 से अधिक देशों में करीब 2,30,000 लोगों की जान चली गई थी।

अकेले इंडोनेशिया में 1,70,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसका असर पूर्वी अफ्रीका तक देखा गया था और करीब 17 लाख लोग बेघर हो गए थे। सुनामी के प्रभाव से इंडोनेशिया, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड में सबसे ज्यादा लोग बेघर हुए थे।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें