Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Housefull 5 : हंसने के लिए हो जाइए तैयार….फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग हुई पूरी, टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

December 26, 2024

Housefull 5 : हंसने के लिए हो जाइए तैयार….फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग हुई पूरी, टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

Housefull 5 : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग पूरी हो गई है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवा संस्करण बना रहे हैं।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने शेयर किया पोस्ट

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन्स हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ‘हाउसफुल 5 की शूटिंग के खत्म होने के बारे में बताया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हाउसफुल 5 की शूटिंग को खत्म कर लिया गया है। भावनाओं का एक रोलर कोस्टर होने के साथ-साथ यह फिल्म कॉमेडी, कड़ी मेहनत और कभी ना भूलने वाली मेमोरीज से भरी होगी। 06 जून 2025 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए।’ यह फिल्म 6 जून को रिलीज की जाएगी।

सोनम बाजवा सहित ये कलाकार निभाएंगे अहम भूमिका

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, रितेश देशमुख,चित्रंगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा ,नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, निकितिन धीर, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाएंगे।

टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें