Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Andhra Pradesh : युवक ने Transgender से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी

December 26, 2024

Andhra Pradesh : युवक ने Transgender से शादी का फैसला किया तो माता-पिता ने कर ली खुदकुशी

नांदयाल : आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में एक युवक द्वारा Transgender से शादी करने की इच्छा जताए जाने पर उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

नंदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पी श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38) का बेटा सुनील कुमार पिछले तीन वर्षों से स्थानीय ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा हुआ था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद दंपति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि कुमार तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था और इस बात पर अड़ा हुआ था कि किसी युवती से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि वह ट्रांसजेंडर के साथ रहने पर जोर देता था, जिसके कारण माता-पिता से उसका अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुमार ने भी पहले इस मामले को लेकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जांच में पता चला कि कुमार ने ट्रांसजेंडरों के 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे, जिसके बाद ट्रांसजेंडर उसके माता-पिता से ये रकम मांगने लगे और धमकी देने लगे। उसने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कुमार के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया जिससे वे और दुखी हो गए तथा संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें