Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश के CM Sukhu ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

December 27, 2024

हिमाचल प्रदेश के CM Sukhu ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। श्री सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। पूरे देश और कांग्रेस परिवार के लिये यह अपूरणीय क्षति है। आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। डॉ सिंह की दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जायेगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्नेत बने रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ‘‘मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’ गौरतलब है कि डॉ मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार रात को उन्हें बेहोशी की हालत में दिल्ली के एम्स ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें