Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arvind Kejriwal ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- ‘बंद करना चाहती है दिल्ली वालों की सुविधाएं’

December 28, 2024

Arvind Kejriwal ने BJP पर लगाया आरोप, कहा- ‘बंद करना चाहती है दिल्ली वालों की सुविधाएं’

Arvind Kejriwal Accused BJP : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को 2,100 रुपए प्रतिमाह दिए जाने और बुजुर्गों का नि:शुल्क इलाज कराए जाने जैसी योजनाओं को भाजपा रोकना चाहती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इन योजनाओं की जांच के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें किस चीज की जांच होगी। यह हमारी चुनावी घोषणाएं हैं, जिन्हें जांच के नाम पर ये रोकना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नियत साफ कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली के लोगों को मिलने वाली सुविधाएं रोकना चाहती है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर आम आदमी पार्टी को रोकने की कोशिश कर रही है। भाजपा की हिम्मत नहीं हुई तो भाजपा ने कांग्रेस के संदीप दीक्षित से उपराज्यपाल को शिकायत करवाई। केजरीवाल ने कहा कि वह इन योजनाओं को रुकने नहीं देंगे और हर हाल में दिल्ली में लागू करवाएंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से दोनों योजनाओं के तहत पंजीकरण करवाने को कहा हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि सरकार ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की थी। पहली योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपए प्रति माह देने और दूसरी योजना के तहत बुजुर्गों को नि:शुल्क इलाज देने का वादा किया गया है। दिल्ली के लाखों लोगों ने केवल कुछ ही दिन में इन योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया है, जिससे ‘भाजपा बुरी तरह बौखला गई है‘।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का एक ही मकसद है – दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू नहीं होने देंगे। सरकार की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाने हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा को वोट दिया तो भाजपा महिलाओं को फ्री बस यात्रा जैसी सुविधाएं बंद कर देगी। नि:शुल्क बिजली और नि:शुल्क पानी की सुविधा बंद कर देगी। इसके अलावा भाजपा दिल्ली में संजीवनी योजना भी लागू नहीं होने देगी, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को नि:शुल्क उपचार देना है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि कई लोगों ने उनसे मुलाकात के दौरान बताया कि वे कम वेतन के बावजूद दिल्ली में फ्री बिजली-पानी, स्कूल, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के कारण टिके हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि ‘मैं दिल्लीवासियों से कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली में भाजपा को वोट दिया तो वे नि:शुल्क बिजली-पानी, स्वास्थ्य, नि:शुल्क शिक्षा जैसी व्यवस्थाएं बंद कर देंगे जिससे गरीब लोगों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि जब वे दिल्ली में अच्छे सरकारी स्कूल बनवा रहे थे तो उस समय भी व्यवधान डाले गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए संघर्ष किया और स्कूल बनाएं। ऐसे ही व्यवधान फ्री बिजली, फ्री पानी और फ्री बस यात्र के दौरान भी डाले गए, लेकिन इन सबको लागू किया गया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इसी तरह वह महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये और बुजुर्गों को नि:शुल्क स्वास्थ्य वाली योजनाएं भी लागू करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें