Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh News : अज्ञात कारणों के चलते दो महिलाओं ने निगला जहर, 1 की हुई मौत

December 29, 2024

Himachal Pradesh News : अज्ञात कारणों के चलते दो महिलाओं ने निगला जहर, 1 की हुई मौत

Women Swallowed Poison : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में अलग-अलग स्थानों पर जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला क्षेत्रीय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पहली घटना अंब तहसील के बड़ोह बडोरा चक्क सराय गांव की है। यहां 50 वर्षीय संध्या देवी पत्नी गुरदास सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें रीजनल अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वही, दूसरी घटना जिला मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत बरनोह में हुई। यहां 34 वर्षीय महिला ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों और बरनोह निवासी महिला के परिवार से पूछताछ की जा रही है। घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें