Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरो पॉइंट पर होगी किसानो की महापंचायत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान लेंगे भाग

December 29, 2024

जीरो पॉइंट पर होगी किसानो की महापंचायत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान लेंगे भाग

Mahapanchayat : ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों ने एक बार फिर पंचायत का ऐलान किया है। और इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत किसानों को संबोधित भी करेंगे। बताया जा रहा है इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ पंचायत स्थल पर जमा होंगे।

जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर संयुक्त मोर्चे की होने वाली महापंचायत तैयारी को लेकर शनिवार को ही ग्रेटर नोएडा के ऑफिस पर सभी संगठनों से विचार विमर्श कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें युवा साथियों को वालंटियर बनाया जाएगा। जो गाड़ी एवं ट्रैक्टरों को खड़ी करने की व्यवस्था में सहयोग करेंगे और महापंचायत में आए किसानों की मदद करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि 30 दिसंबर को जीरो पॉइंट पर किसान मजदूर महापंचायत आयोजित होगी। इस महापंचायत को चौधरी राकेश टिकैत सम्बोधित करेंगे। 15 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में सिसौली किसान भवन में पहुंचे सैकड़ों किसानों की बैठक हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया था कि 30 दिसम्बर को मेरठ मंडल के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ यमुना प्राधिकरण से सम्बन्धित जिले आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलन्दशहर को लेकर महापंचायत आयोजित की जा रहीं है।

उस बैठक में ही अपील की गई थी कि सभी किसान गांव-गांव जाकर मीटिंग करें और महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान मजदूर साथियों से जनसंपर्क करें। 30 दिसंबर को भारी संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं।

इस महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है ताकि मौके पर व्यवस्था बनाई जा सके और किसी तरीके की कोई दिक्कत ना हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें