Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 Holiday : रविवार को होंगी सरकारी छुट्टियों में 5 प्रमुख छुट्टियां

December 29, 2024

2025 Holiday : रविवार को होंगी सरकारी छुट्टियों में 5 प्रमुख छुट्टियां

2025 Holiday : पंजाब सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची को राज्य के परसोनल विभाग द्वारा सार्वजनिक किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी छुट्टियों की सूची में धार्मिक, राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्व के दिनों को शामिल किया गया है।

इन दिनों में राज्य के सरकारी कार्यालय, नगर निगम, स्कूल-कालेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। 2025 की छुट्टियों की सूची में इस साल सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को कुल 25 निर्धारित छुट्टियां दी गई हैं। इनमें राष्ट्रीय अवकाश (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) और विभिन्न धर्मो के त्यौहार शामिल हैं।

हालांकि, इस बार सूची में कुछ खास बातें ध्यान देने लायक हैं। इस बार 5 प्रमुख सरकारी छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं, जो कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। इन छुट्टियों के रविवार पर आने से सरकारी कर्मचारियों को निराशा हुई है। यह उनके लिए डबल छुट्टी का नुक्सान माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें सप्ताहांत के अलावा अतिरिक्त अवकाश का लाभ भी नहीं मिलेगा।

विशेष आदेश- लचीलापन सूची में यह भी उल्लेख किया गया है कि गुरु पर्व के दौरान जिलों के डीसी, नगर कीर्तन या अन्य संबंधित कार्यक्रमों के लिए आधे दिन या पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान कर सकते हैं। इसका निर्णय जिला स्तर पर लिया जाएगा।

रविवार के दिन आने वाली छुट्टियां :

26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस (रविवार)
23 मार्च 2025 शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस (रविवार)
6 अप्रैल 2025 राम नवमी (रविवार)
13 अप्रैल 2025 वैसाखी (रविवार)
16 नवंबर 2025 शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस (रविवार)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें