Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल यूजर्स की मौज, सभी कंपनियों का रीचार्ज होगा सस्ता… जानिए क्या है TRAI का नया नियम

December 30, 2024

मोबाइल यूजर्स की मौज, सभी कंपनियों का रीचार्ज होगा सस्ता… जानिए क्या है TRAI का नया नियम

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश के 120 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए नए नियमों की घोषणा की है। इन नियमों में 10 रुपये का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी और डुअल सिम कार्ड रखने वालों के लिए वॉइस-ओनली प्लान की अनिवार्यता जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। ये नए नियम जनवरी के दूसरे सप्ताह में लागू हो सकते हैं।

TRAI के नए नियमों के मुख्य बिंदु

    1. 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV)

      TRAI ने 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए वॉइस और एसएमएस के लिए विशेष टैरिफ वाउचर (STV) अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से उन यूजर्स को लाभ देना है जो ग्रामीण क्षेत्रों, बुजुर्गों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों से हैं। अब इन यूजर्स को अपनी ज़रूरत की सेवाओं के लिए उपयुक्त प्लान मिल सकेंगे।
    2. 365 दिन की वैलिडिटी

      TRAI ने स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) की 90 दिन की वैलिडिटी को बढ़ाकर 365 दिन यानी एक साल कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को 365 दिनों तक रिचार्ज की चिंता नहीं रहेगी और वे लंबे समय तक अपनी सेवा का आनंद ले सकेंगे।

  1. फिजिकल वाउचर्स की कलर कोडिंग का समाप्ति

    TRAI ने ऑनलाइन रिचार्ज को बढ़ावा देते हुए फिजिकल वाउचर्स की कलर कोडिंग को खत्म करने का फैसला लिया है। पहले हर रिचार्ज के लिए अलग-अलग रंगों के कोड होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
  2. 10 रुपये टॉप-अप वाउचर की नई व्यवस्था

    TRAI ने TTO (टेलीकॉम टैरिफ ऑर्डर) के 2012 में किए गए 50वें संशोधन में बदलाव करते हुए 10 रुपये के टॉप-अप वाउचर को अनिवार्य किया था, लेकिन अब केवल 10 रुपये के टॉप-अप वाउचर की आवश्यकता नहीं होगी। टेलीकॉम कंपनियां अब किसी भी मूल्य के टॉप-अप वाउचर जारी कर सकती हैं, जिससे यूजर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे।

120 करोड़ यूजर्स को मिलेगा फायदा

जुलाई में जब निजी टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे, तब डुअल सिम और फीचर फोन यूजर्स को अपने सिम को सक्रिय रखने के लिए महंगे रिचार्ज कराना पड़ रहा था। अब, TRAI ने इन यूजर्स की परेशानी को समझते हुए उन्हें राहत देने के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान लाने का निर्देश दिया है। खासकर वे यूजर्स जो केवल वॉइस और SMS सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब सस्ते रिचार्ज मिल सकते हैं।

TRAI द्वारा किए गए ये नए नियम मोबाइल यूजर्स के हित में हैं और खासकर उन लोगों के लिए हैं जो फीचर फोन और 2G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। ये बदलाव न केवल यूजर्स को सस्ती सेवाएं देंगे, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी नई अवसरों का रास्ता खोलेंगे। TRAI की ये गाइडलाइंस निश्चित रूप से भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को और अधिक उपभोक्ता-अनुकूल बनाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें