
ऊना (राजीव भनोट) : ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक रक्कड़ कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस घटना को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना के दौरान अज्ञात लुटेरे एटीएम से कैश निकालने में कामयाब नहीं हुए।
पुलिस में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर अंशुल जैन ने बताया कि उन्हें बैंक की सर्विलांस टीम से रात 12:57 पर रक्कड़ ब्रांच के एटीएम चैंबर को लूटने का प्रयास करने की सूचना मिली। इसके बाद महत्वपूर्ण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात लुटेरों ने एटीएम को लूटने का प्रयास किया है। हालांकि इस दौरान लुटेरे कैश लूटने में कामयाब नहीं हो सके हैं लेकिन एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को दबोचने में कामयाब होगी।
ये भी देखें : अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: BSF और पुलिस ने 980 ग्राम हेरोइन की बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...