अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले में भाजपा ने जिला परिषद के एक सदस्य सहित 11 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। एक स्थानीय नेता ने बताया कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाली महायुति ने नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जिले में बगावत का सामना किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर मंगते पाटिल ने सोमवार को बताया कि प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को इस कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है। 20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवम्बर को घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने अकोला पूर्व सीट जीत ली थी, लेकिन अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस से हार गई थी।
ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...