Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुफरी में पर्यटकों व दुकानदारों के बीच मारपीट, दो दुकानदार घायल

December 31, 2024

कुफरी में पर्यटकों व दुकानदारों के बीच मारपीट, दो दुकानदार घायल

शिमला: शिमला शहर से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में रविवार को एक विवाद के चलते स्थानीय दुकानदारों और पंजाब से आए पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में पर्यटकों द्वारा कथित तौर पर चाकू से हमला किए जाने के कारण दो दुकानदार घायल हो गए। घायल दुकानदारों की पहचान शेखर और जगदीश के रूप में हुई है। ये दोनों मुंडाघाट के निवासी हैं। दोनों को उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जानकारी अनुसार पुलिस ने मामले में पंजाब के चार पर्यटकों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

यह घटना बीते रविवार देर शाम की है, जब पंजाब से आए चार पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए कुफरी पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पर्यटक एक दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। तभी किसी बात पर दुकानदारों के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। बहस जल्दी ही झगड़े में बदल गई और बात इतनी बढ़ गई कि पर्यटकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चारों आरोपी पर्यटकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये पर्यटक पंजाब से बर्फबारी देखने शिमला आए थे।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें